बिहपुर। बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर निवासी महिला शांति देवी ने बिहपुर में बंदूक के कुंदे, लाठी एवं कुल्हाड़ी से पीटकर घायल करने, छिनतई करने एवं पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। महिला ने जयरामपुर के निरंजन चौधरी, मुकेश चौधरी, ब्रजेश चौधरी, संतोष चौधरी, सुदर्शन चौधरी, राजा कुमार एवं अंकित कुमार को नामजद आरोपी बनाया है।
आवेदन में महिला ने बताया कि मैं 9 सितंबर को संध्या 6:30 बजे अपने घर में बैठी थी। तभी आरोपी हाथ में बंदूक, लाठी एवं कुल्हाड़ी लेकर आ गये एवं सुदर्शन ने कुन्दा से मारकर गिरा दिया। सभी लोग घर में घुस गये। ब्रजेश ने मेरा छोटा बक्सा ले लिया। जिसमें छह हजार रुपया, सोने की सिकड़ी और कपड़े थे।

हल्ला होने पर मेरा बेटा पंकज आया तो उसे भी कुन्दा से मारकर घायल कर दिया गया एवं धमकी दी गयी कि पुलिस के पास गई तो जान मार देंगे। इधर दूसरे पक्ष के राजा कुमार ने मारपीट करने एवं धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। जिसमें उसने रोनी चौधरी, निशांत कुमार, प्रशांत कुमार, नरेश चौधरी, पंकज चौधरी एवं दीपक चौधरी उर्फ डब्बू को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है।


