नवगछिया – कोसी नदी में आई बाढ़ का पानी उतरते ही नवगछिया के रामनगर और बिंद टोली का माहौल दुर्गंध युक्त हो गया है. स्थानीय लोगों को बीमारी फैलने की आशंका है. ग्रामीण रामानंद महतो, बौकू महतो, मिसिर महतो, रामधूनी महतो, मुन्ना महतो, मणिलाल महतो ने बताया कि अब तक दोनों गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं किया गया है.
ग्रामीणों ने नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरुण से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की मांग की है. डॉ बरुण ने कहा कि गांव के बुद्धिजीवी सक्रिय हो तो के गांव मव तत्काल ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवा देंगे.



