नवगछिया : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से शादी की नियत से अवतरित एक 12 वर्षीय लड़की को हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने नवगछिया पुलिस के सहयोग से नवगछिया थाना क्षेत्र के रामनगर बिंद टोली गांव से बरामद कर लिया है जबकि पुलिस ने मौके से ही आरोपी लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक रामनगर बिंद टोली गांव निवासी 21 वर्षीय युवक प्रहलाद कुमार है. प्रह्लाद ने पुलिस को बताया है कि वह लड़की से प्रेम करता था और 1 सितंबर को वह हिमाचल प्रदेश से लड़की को लेकर गांव चला आया.
Total Downloads: 101
और आने के क्रम में ही अपने एक संबंधी के यहां उसने शादी भी कर ली. प्रह्लाद ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में काम करता है और काम के दौरान ही उसे उस लड़की से प्यार हो गया. हिमाचल प्रदेश पुलिस के बदी थान के एएसआई पुरुषोत्तम ने बताया कि 1 सितंबर को अपहृत लड़की की बड़ी बहन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी

जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ किया तो पता चला कि आरोपी युवक लड़की को लेकर अपने गांव चला आया है. फिर पुलिस टीम के साथ वे यहां पहुंचे और लड़की की बरामदगी की और लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया. हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने अपहृत लड़की और आरोपी लड़के को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया. देर शाम पुलिस दोनों को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गई थी.

