नवगछिया। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में बुधवार सुबह नवगछिया रेलवे स्टेशन पर एक बच्ची अपनी मां को छोड़कर ट्रेन पर चढ़ गई थी। ट्रेन बरौनी से कटिहार किशनगंज की ओर जा रही थी। जब ट्रेन कुछ आगे बढ़ी तो बच्ची अपने मां के लिए रोने लगी।

इसी बीच ट्रेन में चल रहे लोगों ने नवगछिया जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने नवगछिया में बच्चे की मां को थाने पर बैठाया और उधर से आ रही दूसरी ट्रेन से स्कॉर्ट पार्टी के माध्यम से बच्ची को नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया।

थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि कार्तिक ऋषि की पत्नी अपनी 8 वर्षीय बेटी अनीता के साथ कहीं से आ रही थी। इसी बीच में नवगछिया स्टेशन पर उतर गई। यह लोग किशनगंज मछिया टोला खगरा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद बच्ची की बरामदगी कर परिजन को सौंपा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *