भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती व एक युवक ने घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया। प्रेम विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ा घर वापस लौटे तो ग्रामीणों ने शादी मानने को तैयार नहीं हुए। मंगलवार की देर रात तक प्रेम विवाह का जोरदार विरोध हुआ। सही समय पर पुलिस ने पहुंच दोनों को थाने ले आई। नहीं तो मामला बिगड़ सकता था।

मिली जानकारी के अनुसार हरियो पानी टंकी स्‍थ‍ित अपने ननिहाल में अमित कुमार नाम का युवक बचपन से रह रहा था। ननिहाल में रहने के दौरान अम‍ित को गांव के ही एक लड़की से प्रेम हो गया। जिसके बाद दोनों का प्यार आपस में बढ़ता गया। और एक दिन दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। जिसके बाद कुछ महीने पूर्व दोनों ने घर स्व भागकर शादी रचा ली।

शादी के बाद जब दोनों गांव पहुंचे तो ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। एक जाति में विवाह नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने घर पहुंच इस प्रेम विवाह का जमकर विरोध किया। दोनों के स्वजनों की ओर से पंचायत होने की बात कही गई। लेकिन मामला बिगड़ता देख कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों को उठाकर थाने ले आई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। इधर पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष में से किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया। दोनों युवक युवती रजामंदी से शादी की है। फिलहाल लड़की व लड़के को लड़की के मां के पास सुपुर्द कर दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *