नवगछिया – इस्माइलपुर बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर नीचे प्रवाहित हो रही है. गुरुवार को देर शाम गंगा नदी का जलस्तर 31.29 मीटर है जबकि खतरे का निशान 31.6 मीटर है. मालूम हो कि गंगा अभी भी वार्निंग लेवल से ऊपर प्रवाहित हो रही है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 98
गंगा का वार्निंग लेवल इस्माइलपुर बिंद टोली में 30.60 मीटर है. अभी भी मछुआरों को गंगा तट पर जाल लगाने से मना किया गया है. दूसरी तरफ गंगा के घटते जलस्तर में नवगछिया अनुमंडल के ज्ञानी दास टोला और वीर नगर में गंगा नदी तीव्र कटान कर रही है. दोनों जगह पर जल संसाधन विभाग द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

