समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर, बस्ती के रास्ते लखनऊ जाने वाली डेली बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस को भागलपुर से चलाने की तैयारी है। हाजीपुर जोन ने इस बाबत रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही मंजूरी की उम्मीद है। अमरनाथ एक्सप्रेस के विस्तार के बाद बरौनी की यह दूसरी ट्रेन होगी, जो मुजफ्फरपुर, गोरखपुर के रास्ते लखनऊ जाएगी। ट्रेन नम्बर 15204 व 15203 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के भागलपुर से खुलने की संभावित समय सारिणी भी जारी की गयी है।
रेल अधिकारियों ने बताया कि बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस का रूट जब विस्तारित होगा तो यह लखनऊ से शाम 3.15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.55 बजे बरौनी पहुंचेगी। बरौनी से सुबह 8.05 बजे रवाना होगी और दिन के 12.45 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

भागलपुर से शाम 3.45 बजे रवाना होगी और रात 8.15 बजे बरौनी पहुंचेगी। बरौनी से रात 8.25 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। भागलपुर तक विस्तार होने के बाद ट्रेन 1614 किमी दूरी तय करेगी।



Comments are closed.