नवगछिया। माखतकिया में नगर पंचायत के पीछे चेहल्लुम मनाने वाली जमीन पर धारा 144 लगाए जाने से आक्रोशित माखतकिया के सैकड़ों लोगों ने त्योहार मनाने से इनकार करते हुए अनुमण्डल कार्यालय में एसडीओ से जाकर अपनी बात कही। वहां के लोगों का कहना था कि जमीन बिहार सरकार की है और हमलोग दो सौ वर्षों से वहां पर त्योहार मना रहे हैं। हमलोग त्योहार वहीं मनाएंगे नहीं तो फिर नहीं मनाएंगे।

एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ने कहा कि वहां धारा 144 लगा हुआ है। वहां त्योहार नहीं मनाने दिया जायेगा। इस पर लोग एसडीओ कार्यालय के बाहर बैठ गए और कहा कि हमलोग त्योहार नहीं मनाएंगे। इसके बाद एसडीओ ने नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों को बुलाया और बातचीत की। एसडीपीओ दिलीप कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, पार्षद मुन्ना भगत ने आक्रोशित लोगों के साथ बैठकर बातचीत की।

एसडीओ ने इस मामले को देखकर निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सर्टिफाइड कॉपी मंगवाकर जमाबंदी रद्द की जायेगी। डब्लू यादव और मुन्ना भगत के समझाने पर लोग मुंशी जी के दरवाजे के पास त्योहार साधारण रूप से मनाने को तैयार हुए। इस अवसर पर मंसूर आलम, मुन्ना बैठा, मनोज बैठा, फैयाज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *