नवगछिया। रंगरा प्रखंड के सहौरा पंचायत के जागेश्वर यादव के पुत्र सोनू कुमार (21) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी है। युवक गुरुवार की सुबह अपने बड़े पापा ढोरो यादव के साथ नवगछिया जाने के दौरान मकनपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद दिया।
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल लाया, जहां युवक को स्थिति गंभीर देखते हुए उसे भागलपुर मायागंज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सोनू के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

इस हृदय विदारक घटना से परिवार सहित परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना से जागेश्वर यादव सहित परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सड़क दुर्घटना में मौत से परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।

