नवगछिया। अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में शनिवार को ट्रू नेट मशीन का उद्घाटन उपाधीक्षक डॉ एके सिन्हा ने किया। इस मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ बरुन, प्रयोगशाला प्रोवैद्यिकी जमशेद अहमद, एलटी सुजीत चौधरी, अजय सिंह, विभाष सिंह उपस्थित थे। मो. जमशेद ने बताया कि मशीन से जांच के बाद टीबी मरीज में यह पता चलेगा कि कौन दवाई चलनी चाहिए।

इस मशीन से माइक्रो लेवल की टीबी जांच का पता चलेगा और फिर उसी प्रकार से दवाई चलेगी। पहले लोग कहते थे कि अस्पताल में जांच में टीबी नहीं निकलता था। प्राइवेट में निकलता है लेकिन अब वैसा नहीं होगा। यह गंगा पार इलाके के लिए बड़ी उपलब्धि है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
