भागलपुर के रास्ते शुरू हो रही गोड्डा-रांची एक्सप्रेस को 29 सितंबर से शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। ट्रेन की आईसीएफ रैक मंगलवार काे भागलपुर पहुंचेगी। अभी यह अभयपुर में है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची डिविजन ने स्पेयर बोगियों की लिस्ट मालदा डिविजन से मांगी है। राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी में एलएचबी बोगी लगने के बाद इसकी आईसीएफ बोगियां स्पेयर हो जाएंगी।
Total Downloads: 171
इसलिए इनकी कुछ बोगियों का उपयोग फिलहाल गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में भी हाेगा। 29 सितंबर को गोड्डा-रांची एक्सप्रेस का उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कांफ्रेसिंग से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। सजी-धजी ट्रेन दाेपहर 1.15 बजे गाेड्डा से रवाना हाेगी। हालांकि ट्रेन का नियमित परिचालन 30 को रांची से और 1 अक्टूबर को गोड्डा से होगा।


ये है शेड्यूल
- रांची से…हर गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी।
- गोड्डा से…हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को भागलपुर, जमालपुर, किऊल के रास्ते होगी रवाना।
