नवगछिया। रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दियारा ज्ञानी दास टोला में भीषण कटाव जारी है। कटाव के डर से लोग घर छोड़कर पलायन कर रहे हैं। कटाव इतना भीषण है कि कई लोग अपना-अपना घर तोड़कर सामान ढोने में लगे हुए हैं। ग्रामीण डरे सहमे हैं और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

ग्रामीण राजकुमार रजक ने बताया कि कितना घर तो कटकर गिर भी गया। अगर सरकारी पदाधिकारी एवं फ्लड फाइटिंग के अफसर नहीं आए तो पूरा गांव कटकर गंगा में समा जाएगा। कटाव पर पत्थर बोल्डर पीचिंग का काम होगा तभी कटाव रुकेगा। इस मौके पर हमलोग भाजपा नेता राजकुमार रजक, वर्तमान मुखिया भोला मंडल, राजेश, समाजसेवी भूखंड मंडल, जदयू के गणपत मंडल, योगेंद्र मंडल, बौद्ध नारायण मंडल बचाव में लगे हुए हैं।


इस्माइलपुर बिंद टोली में एक बार फिर से गंगा नदी के जलस्तर में कमी आने का सिलसिला लगातार चौथे दिनों से जारी है. पिछले 24 घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में 1 सेंटीमीटर की कमी आई है. लेकिन अभी भी गंगा नदी खतरे के निशान से महज 31 सेंटीमीटर नीचे प्रवाहित हो रही है. सोमवार को देर शाम लिए गए वाटर लेबल रीडिंग में गंगा नदी का जलस्तर 31.28 मीटर है तो खतरे का निशान 31.60 मीटर है. जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा गंगा तटवर्ती बांधों की सघन निगरानी की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *