बिहपुर। झंडापुर एनएच 31 पर मंगलवार को दिन के करीब 10 बजे पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने एक  युवक को धक्का मार दिया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान झंडापुर निवासी  अशोक सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने  घायल युवक को इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज भागलपुर भेजा दिया।

एनएच 31 पर बाइक के धक्के से वृद्ध घायल

झंडापुर गांव के समीप एनएच 31 पर सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को धक्का मार दिया। जिस कारण वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका सिर फट गया एवं हाथ भी टूट गया।
घायल की पहचान मड़वा गांव वार्ड नंबर आठ निवासी आनंदी झा (62) के रूप में हुई।  बाइक चालक बाइक को छोड़कर भागने में सफल रहा। वहीं  सूचना पर पहुंचे झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने मौके से बाइक को जब्त कर लिया। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *