नवगछिया – इस्माइलपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपी सुदन टोला परवत्ता निवासी भावो सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि पिछले माह 28 सितंबर को हुए हत्या के प्रयास के एक मामले में उक्त आरोपी फरार चल रहा था. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज के हवाले से जानकारी दी गई है कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इस्माइलपुर पुलिस ने बरामद किया 34 बोतल विदेशी शराब


इस्माइलपुर पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जय मंगल टोला से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज के हवाले से जानकारी दी गई है कि थानाध्यक्ष मणि पासवान ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी लेकिन छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया. मामले की प्राथमिकी इस्माइलपुर थाने में दर्ज कर ली गई है जबकि शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *