रंगरा – रंगरा के ज्ञानीदास टोला में गंगा नदी ने एक बार फिर से भीषन कटान शुरू कर दिया है. मंगलवार को प्रचार की रफ्तार इतनी तेज थी कि महज 4 घंटे में ही 500 मीटर के दायरे में गंगा नदी ने कहीं पर आठ तो कहीं पर 10 फीट कटान किया है. मालूम है कि ज्ञानीदास टोला में एक बड़ी आबादी कटाव के मुहाने पर है. वर्तमान में कटाव की रफ्तार पर अगर अंकुश नहीं लगाया गया तो एक बड़ी आबादी पर घर हो जाएगी.

भाजपा नेता राजकुमार रजक और जदयू के प्रखंड अध्यक्ष भोला मंडल ने कहा कि करीब 15 दिनों से यहां पर कटाव निरोधी कार्य भी नहीं चल रहा है. जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. दोनों नेताओं ने कटाव की स्थिति से जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल बचाव कार्य शुरू करवाने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *