खरीक| प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार को 486 महिला और 477 पुरुष सहित कुल 963 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा भरा। जिसमें मुखिया पद के लिए 68, सरपंच पद के लिए 54, पंसस पद के लिए 77, वार्ड सदस्य पद के लिए 586 एवं पंच सदस्य पद के लिए 178 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी की।

नवगछिया में विभिन्न पदों के लिए 297 अभ्यर्थियों ने की दावेदारी


नवगछिया| प्रखंड में छठे चरण में तीन नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को विभिन्न पदों पर 297 लोगों ने पर्चे दाखिल किए। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि इनमें वार्ड सदस्य के पद पर 160, ग्राम कचहरी पंच पद पर 77 लोगों ने पर्चा भरा है। जबकि सरपंच के पद पर 17 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं मुखिया पद पर 21 और पंसस पद से 22 लोगों ने दावेदारी की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *