गोपालपुर | डीआईजी सुजीत कुमार ने शनिवार दोपहर गोपालपुर थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने घूम-घूम कर थाना परिसर का जायजा लिया। पुराने व जीर्ण-शीर्ण भवनों को हटाने व नए सिरे से परिसर को सुसज्जित करने का निर्देश दिया। डीआईजी ने विभिन्न फाइलों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि सरिस्ता वगैरह पूरी तरह से संधारित पाया गया।

पंचायत चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने की मुकम्मल व्यवस्था की जायेगी। कलाय की फसल हर हाल में किसानों के घर पहुंचेगी। इसके लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता दरबार में मौजूद सीओ से भूमि संबंधी विवाद की जानकारी ली और बताया कि भूमि विवाद का समाधान सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।


उन्होंने बताया कि नवगछिया में बेहतर पुलिसिंग से अपराधियों के हौसले पस्त हैं। मौके पर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष नीरज कुमार व अन्य पुलिस अफसर मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *