गोपालपुर| थाना क्षेत्र के डिमाहा नवटोलिया गांव के 75 वर्षीय उमेश मंडल की मौत रविवार की शाम गंगा नदी में डूबने से हो गई। परिजनों ने बताया कि बांध के स्पर 4 पर गंगा नहाने गए थे। पहले दलदली भूमि में फंस गए। फिर धीरे-धीरे नदी की तेज धार में बह गए। सूचना पर ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से निकला। इधर, घटना की जानकारी पर गोपालपुर पुलिस पहुंची और शव को पाेस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।
ट्रैक्टर पलटने से चालक की गई जान

गोपालपुर| थाना क्षेत्र के रतनगंज तिरासी गांव में रविवार को स्टेट बोरिंग समीप खेत जाने वाली कच्ची सड़क पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार एक युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेत जोत कर चालक सड़क पर ट्रैक्टर को चढ़ा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पीछे की दिशा में पलट गया। इस घटना में चालक रतनगंज तिरासी गांव के निवासी विपिन कुमार साह की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।


