बिहपुर। झंडापुर ओपी पुलिस ने शुक्रवार को महंत स्थान चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में धुत्त एक युवक को दबोच लिया । ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया की गिरफ्तार युवक भवानीपुर का दीपक कुमार है। जिसे शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लत्तीपुर से शातिर बदमाश गिरफ्तार


बिहपुर पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे गुप्त सूचना पर प्रखंड की लत्तीपुर अपने फुआ के घर छुपे शातिर बदमाश को दबोच लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पिंकू यादव साकिन बकिया दियारा थाना बरारी जिला कटिहार है। यह दो बार पहले भी जेल चुका है। उधर बरारी थाने से बिहपुर पहुंचे दारोगा जगदीश राम ने बताया कि शातिर बदमाश पिंकू की गिरफ्तारी रंगदारी मामले में हुई है। वह करीब दस माह से पुलिस की आंखो में धूल झोंककर लत्तीपुर में छिपकर कर रह रहा था।
प्रखंड के नन्हकार-जयरामपुर वार्ड नंबर 6 निवासी बबलू कुमार यादव ने मारपीट कर घायल कर छिनतई करने का केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने गांव के ही मनोज यादव, पिंकी देवी, गोविंद यादव, अजय यादव, छोटू यादव एवं सेठु यादव को नामजद आरोपी बनाया है। अपने आरोप में बताया कि उपरोक्त नामजद एकजुट होकर राकेश को पीटने लगे। जब मैं बचाने आया तो हमको पीटकर सिर फोड़ दिया। हाथ तोड़ दिया एवं बक्शा से दस हजार रुपया छीन लिये। पुलिस मामले को दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।

