नवगछिया। रंगरा ओपी पुलिस ने हथियार व गोली की बरामदगी के साथ-साथ अवैध रूप से चल रही शराब की भट्ठी को भी ध्वस्त किया। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर नवगछिया पुलिस शराब कारोबारी के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर रही है। रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां को मिली गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के सहयोग से लालसाहेब रजनीगंगा बहियार में छापेमारी की। यह दुर्गम इलाका है।

इस जगह का फायदा उठाते हुए यहां अपराधी शराब भी बनाते थे और हथीयार भी रखते थे। छापेमारी के क्रम में पाया गया कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था। शराब के कारोबार में शामिल लक्ष्मण मंडल नवटोलिया, खेदो मंडल उर्फ सुबोध मंडल कुतरू मंडल टोला को गिरफ्तार किया गया। इनकी तलाशी के क्रम में लक्ष्मण मंडल के पास से एक लोडेड देसी जर्सी हथियार एवं तीन गोली तथा खेदो मंडल की कमर से तीन कारतूस एवं तीन खोखा कारतूस बरामद हुआ।


खेड़ा मंडल के बासा से अर्धनिर्मित एक हजार लीटर देसी शराब बर्बाद की गयी। वहीं पचास लीटर निर्मित शराब बरामद की गयी। पुलिस ने शराब की भट्ठी नष्ट कर दी। शराब बनाने वाले उपकरण बड़ा एल्मुनियम की देकची पांच, छोटा देकची तीन, गैस सिलेंडर चूल्हा दो, प्लास्टिक ड्राम दो, छोटा प्लास्टिक ड्राम छह बरामद किया।  छापेमारी दल में अनि अशोक कुमार, अनि चानवीर यादव, अनि शशि भूषण कुमार, अनि सनोज कुमार राजवंशी ,चौकीदार शम्भू पासवान, सुबोध सिंह, ज्योतिष शामिल थे।

एसपी ने बताया कि रंगरा ओपी प्रभारी महताब  खां  सहित पुलिस टीम ने सराहनीय  काम किया है। रंगरा ओपी प्रभारी  लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। टीम के सभी सदस्यों का  मनोबल बढ़ाने के लिये 500 रुपये का पुरस्कार दिया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *