नारायणपुर। प्रखंड के नगरपारा पूरब पंचायत के भ्रमरपुर लक्ष्मी टोला वार्ड नम्बर 13 में गुरुवार रात्रि पुतल देवी उर्फ पुतली देवी कि गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को केलाबाड़ी में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह जब बहियार की ओर शौच के लिए ग्रामीण निकले तो केला खेत में शव को देखा। चेहरे और गला में चोट के निशान थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बिहपुर पुलिस को दी। बिहपुर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से भी पूछताछ की।

परिजनों ने बताया कि एक माह पहले बेटी पुतुल मायके आयी थी। गुरुवार रात्रि सभी खाना खाकर सोने के लिए चले गए। मध्य रात्रि में बेटी के मोबाइल पर किसी का फोन आया तो बेटी उठकर मेला में नाच देखने चली गयी। सुबह लोग जब शौच करने के लिए केलाबाड़ी गये तो पता चला कि बेटी की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी है।


फिर ग्रामीणों ने बिहपुर थाना प्रभारी को फोन पर सूचना दी। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पिता बिरछी मंडल ने ससुराल वाले पांच-छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *