नवगछिया थाना के नवादा चांदनगर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ब्रह्मचारी राय ने पत्नी पूजा कुमारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बुधवार शाम की है। गोली महिला के सिर में लगी और भीतर में जाकर फंस गई है। गंभीर स्थिति में महिला को परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया। मायागंज अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। महिला अभी तक बेहोश है।

महिला के पिता चादनगर नवादा निवासी दिनेश मंडल ने बताया कि बेटी पूजा ने अपनी बड़ी बहन से 80 हजार रुपया कर्ज लेकर अपने पति को कर्ज तोड़ने के लिए दिया था। 10 हजार रुपया खाते में दिया था जबकि 70 हजार रुपया नगद ले गया था। जब पैसा वापस पूजा मांगने लगी तो उसने मारपीट शुरू कर दी और कहां कि पहले तुम्हारी मां को मारेंगे उसके बाद तुमको भी गोली मार देंगे और उसने घटना को अंजाम दिया।


वहीं घटना की जांच करने नवगछिया पुलिस कदवा प्रताप नगर गयी तो ग्रामीणों ने बताया कि महिला का एक युवक से अवैध संबंध था। 25 दिन पहले ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के बाद पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के बाद महिला को उसके पिता अपने घर चांदनगर ले आए। छठ के दिन पति चांदनगर आया था और पत्नी की विदाई मांगने लगा। ससुर ने कहा कि पर्व के बाद विदाई कर देंगे। इस दौरान पति ने अपनी पत्नी पूजा को फोन कर बुलाया और घर के बाहर लगे टटिया के पीछे से अपनी पत्नी से बात करने लगा। बातचीत के क्रम में दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं के बाद पति ने उसके सिर में गोली मार दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का फर्द बयान अभी तक नहीं लिया जा सका है। फर्द बयान लिए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *