मधेपुरा जिला के चौसा के खोपड़िया का रहने वाला है संजय
हत्या लूट अपहरण जैसी कई घटनाओं का है नामजद आरोपी
कदवा थाना क्षेत्र के जलकर विवाद में भी चलाया था गोली
नवगछिया के जीरोमाइल से किया गया गिरफ्तार

images

Whatsapp group Join

नवगछिया: मधेपुरा व नवगछिया के दियारा इलाकों में अपनी पहचान इस कदर बना ली है कि दियारा के करीब दो सौ एकड़ की जमीन पर चौसा के खोपड़िया निवासी कुख्यात संजय सिंह का वर्चस्व है. कुख्यात संजय सिंह को सोमवार को चौसा, ढोलबज्जा, नवगछिया और कदवा थाना की पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी कर नवगछिया के जीरोमाइल से सफेद रंग की स्कार्पियो बीआर 11 भी 7692 से गिरफ्तार किया गया. साथ ही गाड़ी से अन्य तीन लोगों की गिरफ्तारी भी की गई. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. कुख्यात संजय सिंह हाल ही में पकड़ाए संतलाल सिंह का भतीजा है. मालूम हो कि संतलाल सिंह द्वारा मछली मारने को लेकर गोलीबारी की थी. वहीं अन्य कई मामलों में वांछित था. जिस की गिरफ्तारी की गई थी. वही संजय सिंह का भी अपराध की जगत में अच्छी पकड़ है. संजय सिंह पर चौसा थाना में हत्या, लूट, अपहरण जैसी कई संगीन मामले दर्ज है. संजय सिंह का खौफ दियारा इलाके में इतना है कि दियारा में दो सौ एकड़ जमीन का मालिक होने के साथ-साथ किसी अन्य के जमीन से रंगदारी स्वरूप अनाज या पैसा संजय को नहीं दिया जाता है, तो वह उसका फसल घर तक नहीं जाने देता है. साथ ही जलकर को लेकर भी वह काफी उग्र रहता है. अपने मन से किसी के पोखर में खुद मछली का शिकार कर लिया करता था. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह सोमवार को नवगछिया जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद छापेमारी टीम गठित कर दो जिला की पुलिस ने संजय की रेकी करते हुए उसे नवगछिया के जीरोमाइल से धर दबोचा. संजय के पास किसी प्रकार का कोई हथियार बरामद नहीं हो सका. पुलिस का मानना है कि संजय अपने हथियार को कहीं ठिकाने लगा कर लौट रहा था. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद संजय को नवगछिया टाउन थाना गाड़ी के साथ लाया गया. जहां नवगछिया डीएसपी मुकुल कुमार रंजन , इंस्पेक्टर जगदानंद ठाकुर ने गारी की सघन तलाशी ली मगर कुछ हाथ नहीं लगा. पूछताछ के बाद चौसा थाना प्रभारी सुमन सिंह संजय को अपने साथ चौसा ले गई. छापेमारी अभियान में कदवा थाना अध्यक्ष केके भारती, ढोलबज्जा थानाध्यक्ष जेके सिंह, नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु चौसा थाना अध्यक्ष सुमन सिंह रंजन सिंह मौजूद थे.

अपराध की दुनिया का मास्टर माइंड है संजय

चौसा व नवगछिया के आसपास भूमाफिया के नाम से जाना जाने वाला कुख्यात संजय सिंह यहीं तक सीमित नहीं है. दियारा क्षेत्र में अपराध को अंजाम देने के लिए संजय सिंह का मास्टर माइंड दिमाग लगाया जाता है. इसके बाद घटना को अंजाम दिया जाता है. कुख्यात अपने मंसूबों को सफल बनाने में एडी चोटी का दम लगाया करता है. दियारा में अपनी हुकुमत जमाने के लिए अपने गुर्गों के साथ दियारा की जमीन पर किसानों को चढ़ने से रोकने के लिए कई बार गोलीबारी भी कर चुका है. जिसके बाद आज के समय में संजय सिंह दियारा की 200 एकड़ जमीन का मालिक बन बैठा है.

नवगछिया में कहीं वारदात की तो नहीं थी प्लानिंग

कुख्यात संजय सिंह का नवगछिया में अपने साथियों के साथ पकड़ाना बड़ी बात की तरफ इशारा कर रही. आखिर कई मामले में वंचित संजय बिना हथियार के नवगछिया में किससे मिलने आया था और उसने अपने हथियार क्यों छिपाई. इन सभी सवालों से यह लगता है, संजय नवगछिया में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.

क्या कहते हैं चौसा थाना प्रभारी

मधेपुरा जिला के चौसा थाना प्रभारी सुमन सिंह ने नवगछिया थाना में बताया की कुख्यात संजय सिंह चौसा थाना में हत्या, लूट जैसे मामलों में फरार चल रहा था. जिसकी तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी. जिसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. वही कई मामलों में कदवा थाना का भी आरोपी है.

क्या कहते हैं कदवा थाना प्रभारी

कदवा थाना प्रभारी केके भारती ने बताया कि संजय सिंह की गिरफ्तारी संयुक्त छापेमारी कर किया गया है. संजय सिंह कदवा थाना का भी वांछित अपराधी है.संजय द्वारा मछली मारने में गोलीबारी की गई थी. जिसे रिमांड पर लिया जाएगा.

क्या कहते हैं डीएसपी

नवगछिया डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि चौसा निवासी संजय सिंह को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. जिसे कदवा थाना द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. संजय सिंह पर कदवा थाना में भी मामला दर्ज है. वही उसके अन्य मामलों की जांच की जा रही है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet