खरीक। थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में सोमवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में एक पक्ष से बैजनाथ मंडल (60) तो दूसरे पक्ष से रीना देवी (30) गंभीर रूप से घायल हो गये।
दोनों घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मायागंज रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। जिसमें जबरन मारपीट, लूटपाट, अभद्रता समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के बगड़ी में बकाया रुपये मांगने में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के मिथुन यादव (26) एवं उनकी पत्नी वंदना देवी (22) गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों का पीएचसी में इलाज हुआ। मामले को लेकर घायल मिथुन ने गांव के ही रितेश यादव पर जबरन मारपीट एवं लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है


