we-can-breathe-easy-in-jharkhand-after-walking-out-of-nda-jdu_170613094833

नवगछिया : मारवाड़ी विवाह भवन में जिला संगठन जनता दल ( यू0 ) नवगछिया का जिलाध्यक्ष चंदेशवरी प्र0 सिंह निषाद के अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी सभी प्रकोष्ठों जिला अध्यक्ष सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, जिला के नवनियुक्त पदाधिकारी का बैठक आयोजित की गई. जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सात निश्चय एवं मानव श्रृंखला पर चर्चा की गई. प्रदेश में जनता दल (यू0 ) की जिलाध्यक्षों की बैठक में बताये गये निर्देशों के बारे में भी कार्यकर्ता को विस्तार पूर्वक बताया गया. इस बैठक में माननीय विधायक श्री नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह , जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार, गौतम कुमार यादव, उमा देवी, जिला प्रवक्ता कुमार मिलन सागर, जिला कार्यालय प्रभारी संजीव झा, महासचिव सुनील कुमार सिंह, शाहिद रजा, जिला सचिव कैलाश सिंह, अमित कुमार, अरूण सिंह, प्रेम लाल हरिजन, त्रिपुरारी भारती, ज्ञानसक सिंह, प्रकाश राय, हुलास सिंह, किरण झा , गुलशन कुमार एवं अन्य भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *