नवगछिया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर माह के अंत में विधि-व्यवस्था को लेकर के शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बैठक की।
Total Downloads: 337
एसपी ने बताया कि माह की शुरुआत में अपराध गोष्ठी एवं माह के अंत में विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक की जानी है। उन्होंने बताया कि विधि-व्यवस्था से जुड़ा कोई भी मामला चाहे वह किसी तरह से उत्पन्न हुआ हो, उसका निष्पादन करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि हमने विधि-व्यवस्था में कहीं पर भी कोताही चाहे वह सड़क जाम या सड़क दुर्घटना के बाद विधि व्यवस्था की उत्पन्न स्थिति हो या किसी आपराधिक घटना के बाद विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई हो इस पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। इस मौके पर एसडीपीओ दिलीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह, अमर विश्वास , नगर थाना अध्यक्ष भारत भूषण समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे।

