पटना, विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खान एवं भू-तत्व मंत्री जनक राम के आप्त सचिव मृत्युंजय कुमार, उनके सहोदर भाई धनंजय कुमार और मृत्युंजय कुमार की महिला रत्ना चटर्जी के ठिकानों पर एक साथ पटना, कटिहार और अररिया में छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जन के साथ मनी लांड्रिंग के जरिए काले धन को सफेद करने के मामले में की गई। छापेमारी में मृत्युंजय कुमार व उनकी महिला मित्र रत्ना चटर्जी के पास अवैध तरीके से 1.73 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई का पता चला है। इसको लेकर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। अग्रतर जांच में काली कमाई की राशि बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान अफसर की रंगीन मिजाजी के भी सुबूत हाथ लगे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पटना में साथ रहती थी महिला मित्र, मिली अश्लील सीडी

निगरानी की टीम ने जब पटना के एसकेपुरी स्थित आवास पर छापा मारा तो पाया कि आप्त सचिव मृत्युंजय कुमार अपनी महिला मित्र रत्ना चटर्जी के साथ ही रहते हैं। रत्ना चटर्जी के कटिहार स्थित आवास से 30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा 30 सोने के बिस्कुट, पटना में लोयला स्कूल के पास 32 लाख रुपये कीमत की तीन हजार वर्गफीट जमीन के दस्तावेज आदि भी बरामद किए गए।

रत्ना चटर्जी के नाम सिलीगुड़ी के प्लैनेट माल में एक दुकान भी है। सिलीगुड़ी में एक फ्लैट की भी जानकारी मिली, जिसकी कीमत 33 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त यहां से 45 लाख रुपये मूल्य के जेवरात के साथ तीन एलआइसी पालिसी भी मिली जिसका मासिक प्रीमियम 40 हजार रुपये है। बैंक की कई पास बुक भी निगरानी के हाथ लगी है। छापेमारी के दौरान आवास से अश्लील साहित्य व सीडी भी बरामद किए गए हैं।

नाजायज संपत्ति छिपाने को बनाए कई रास्ते

निगरानी की जांच में पाया गया कि अभियुक्त मृत्युंजय ने अपनी नाजायज संपत्ति को छिपाने के लिए कई रास्ते बना लिए थे। अपनी नजायज कमाई का बड़ा हिस्सा अपनी दोस्त रत्ना चटर्जी के नाम पर निवेश किया है। बैंक खातों की जांच में पता चला कि अभियुक्त के खाते से मोटी रकम का आदान-प्रदान किया गया है। उन्होंने अपनी संपत्ति को छिपाने के लिए और भी उपाय कर रखे थे। इस बाबत खनन एवं भूतत्‍व मंत्री जनक राम ने कहा कि विशेष निगरानी इकाई के द्वारा आप्त सचिव पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी मिली है। आप्त सचिव सरकारी कर्मचारी हैं। रिपोर्ट मिलने पर जैसे आरोप रहेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

कटिहार में ओएसडी के महिला मित्र के घर मिली करोड़ों की संपत्ति

निगरानी विभाग की स्पेशल टीम द्वारा कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के आफिसर्स कालोनी के समीप स्थित मुंशी कालोनी में किशनगंज की पूर्व सीडीपीओ रत्ना चटर्जी व खनन मंत्री जनक राम के ओएसडी मृत्युंजय कुमार के भाई सेवानिवृत रेलकर्मी धनंजय वर्मा के आवास पर छापेमारी की गई। निगरानी विभाग की दो टीम ने एक साथ रत्ना चटर्जी व ओएसडी के भाई के घर छापेमारी की। बर्खास्त सीडीपीओ के आवास से सूटकेश से 30 लाख नगद व लाकर तोडऩे पर उससे चार दर्जन सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 50 लाख से अधिक मूल्य के जेवरात, फ्लैट व जमीन से संबंधित कागजात बरामद किए गए। बरामद नोटों में एक हजार व पांच सौ के पुराने नोट के कुछ बंडल भी शामिल हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet