नवगछिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में रविवार को राज्य के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद का जोरदार स्वागत किया है. डिप्टी सीएम नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पटना जाने के लिए पहुंचे थे. मौके पर डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से हालचाल लिया और सांगठनिक स्थिति की भी जानकारी ली.

मौके पर ही भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग से भाजपा कार्यालय होते हुए लक्ष्मीपुर चौक तक जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति से डिप्टी सीएम को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द सड़क का जीर्णोद्धार करने की मांग की. जिस पर डिप्टी सीएम ने सकारात्मक आश्वासन दिया.

उन्होंने कहा कि नवगछिया प्रखंड कार्यालय के पास ही बने नवनिर्मित सम्राट अशोक भवन का जल्द ही उद्घाटन करने वह नवगछिया आएंगे. इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला मंत्री मुकेश राणा, नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव समेत अन्य भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *