नारायणपुर :प्रखंड के जीएन तटबंध गनौल गांव के पास 14 नंबर सड़क पर मंगलवार को एक टोटो पलट गई। इसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ग्रामीण चिकित्सक से सभी जख्मी का इलाज कराया।
Total Downloads: 101
चिकित्सक ने सभी को खतरे से बाहर बताया। ग्रामीणों ने बताया की ग्रामीण चिकित्सक के इलाज के बाद जख्मी पीएचसी नारायणपुर इलाज के लिए गए थे। मामले में भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि घटना की जानकारी भवानीपुर पुलिस को नहीं दी गई है।
मामले में छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि नई टोटो खरीद कर राजीव कुमार अपने परिजन के साथ घूमने के लिए खगड़िया जिले के भरतखंड ओपी क्षेत्र के भरसौं गांव से मधुरापुर बाजार आने के दौरान गनौल के पास अनियंत्रित होकर टोटो पलट गई।

