नवगछिया – नवगछिया के कलाकारों द्वारा बनायी बनी पहली फिल्म यादव जी की टीम ने एक बार फिर से ‘यादव जी एगेन” नाम की फिल्म बनाने का निर्णय लिया है. समाजसेवी सह नारायणपुर के प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है. कलाकारों ने नवगछिया के आनंद विवाह भवन में बैठक कर विचार विमर्श किया.
Total Downloads: 172
जानकारी देते हुए संगीत गुरु चेतन परदेशी ने कहा कि फिल्म बनाने का मकसद नवगछिया की प्रतिभाओं को सामने लाना है और यहां की कला को समृद्ध करना है. पहली फिल्म यादव जी बनने के बाद नवगछिया के कई कलाकार सिने जगत में स्थापित करने में सफलता पाई. एक बार फिर से स्थानीय प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा.
जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी और अगले वर्ष तक यह फिल्म लोग देख सकेंगे. गीतकार पंकज प्रियदर्शी ने कहा कि हम लोगों की टीम अब अनुभवी है, जिससे सिने जगत के कई जाने पहचाने लोगों ने फिल्म में शिरकत करने का आश्वासन दिया है. फिल्म हिंदी, अंगिका, मैथिली, भोजपुरी और अंग्रेजी भाषा में एक साथ बनाने की योजना है.

बिहारी अतिथि सदन में आयोजित बैठक में कलाकारों ने सर्वसम्मति से नवगछिया साहित्य कला मंच नाम की एक संस्था का गठन किया जिसमें विभिन्न कलाकारों की जिम्मेदारी भी तय की गई. गीतकार पंकज प्रियदर्शी को संरक्षक, फिल्म राइटर राकेश कुमार रंजन को अध्यक्ष, संगीत गुरु चेतन परदेशी को सचिव, हास्य कलाकार राजेश भाई रंजू को संयुक्त सचिव, अभिनेता दिलीप आनंद को कोषाध्यक्ष, लेखक संजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, लेखक नवनीत कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है. अभिनेता दिलीप आनंद ने जानकारी देते हुए कहा कि इस संस्था का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को सामने लाना और इलाकाई कला संस्कृति और साहित्य को समृद्ध करना है.
