नवगछिया। रंगरा प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर में रेलवे क्रासिंग 9 से एनएच 31 तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत योजना से आरडब्ल्यूडी सड़क निर्माण का विधिवत उद्घाटन गोपालपुर विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने किया। इसकी प्राक्कलित राशि 84 लाख 56 हजार 509 रुपये से लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है। सभी गांव में बराबर विकास हुआ है। किसी के साथ भेदभाव नहीं है। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने किया।

मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, राजद के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, पीए मुन्ना जायसवाल, अभिषेक कुमार, पंकज पोद्दार, हिमांशु शेखर झा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में भवानीपुर के लोगों ने कबूतरा स्थान से लेकर सुरेश शर्मा के घर तक व दूसरी तरफ मुख्य सड़क दामोदर झा के घर से कबूतरा स्थान तक आर. डब्ल्यू सड़क निर्माण कराने का मांग किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *