भागलपुर अपने पुराने इतिहास, शिक्षा, रेशम और जर्दालु आम के लिए विख्यात रहा है। पटना के बाद भागलपुर को ही शिक्षा का हब माना जाता है। लेकिन अब यही भागलपुर बारूद और हथियार के अवैध कारोबार का हब बनता जा रहा है। नाथनगर में पांच दिनों में बम विस्फोट की तीन घटनाएं हो चुकी हैं और इन घटनाओं में बच्चा सहित दो की मौत हो चुकी है। इससे पहले भी बम विस्फोट की कई घटनाएं विभिन्न इलाकों में हुई है। बम ही नहीं अवैध हथियार का निर्माण कार्य भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में किया जा रहा। पिछले डेढ़ साल में जिले में तीन मिनी गन फैक्ट्री पकड़े जा चुके हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बंगाल से रॉ मैटेरियल लाकर मुंगेर के कारीगर से बनवा रहे हथियार

जिले में मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन और अर्धनिर्मित हथियारों की बरामदगी के बाद पूछताछ में पुलिस को यह पता चला था कि हथियार तस्कर इसे बनाने के लिए रॉ मैटेरियल पश्चिम बंगाल से लेकर आते हैं। बगल का जिला मुंगेर अवैध हथियार के निर्माण कार्य के लिए कुख्यात रहा है। इसलिए हथियार बनाने के कारीगर मुंगेर से ही बुलाये जा रहे हैं।

26 सितंबर को जगदीशपुर बाईपास टीओपी की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मुंगेर के रहने वाले हथियार तस्कर शिबू कुमार को गिरफ्तार किया था। इसके पास से 7.65 एमएम के 12 अर्धनिर्मित पिस्टल और एक दर्जन बैरल बरामद किया गया था। बम की बात की जाये तो जिले के कई थाना क्षेत्रों में बम बनाने का अवैध धंधा हो रहा है। जिन थाना क्षेत्रों में बम बनाने की बात सामने आ चुकी है उनमें मोजाहिदपुर, बबरगंज, नाथनगर, तातारपुर और जगदीशपुर शामिल हैं।

यहां पर बम तैयार कर दूसरे जिलों में भी सप्लाई की बात कई बार सामने आ चुकी है। यहां से बम तैयार कर बांका, मुंगेर, नवगछिया, खगड़िया आदि जिलों में भेजने की बात तस्कर स्वीकार कर चुके हैं। रेंज डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा कि तीनों ही जिलों में बम विस्फोट की घटना हो या मिनी गन फैक्ट्री के संचालन की सूचना, इसको लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर कड़ी कार्रवाई का तीनों जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया है।

कब पकड़ी गयी मिनी गन फैक्ट्री

– सात मार्च 2021 को सबौर थाना क्षेत्र के रजंदीपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया था।
– 22 सितंबर 2020 को पुलिस ने गोराडीह से सटे लोदीपुर के चकदरिया से मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया था।
– 23 अगस्त 2020 को गोराडीह के डहरपुर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर निर्माण कार्य का सामान बरामद किया गया था।
– सितंबर 2015 में लोदीपुर-गोराडीह के भयगांव और उस्तु के खलखलिया धार के पास मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर गिरफ्तारी हुई थी।
– दिसंबर 2014 में डहरपुर गांव के मो. टुन्ना के बगीचे में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी थी और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किये गये थे।

बम विस्फोट में मौत और बनाने के दौरान हुई घटनाएं

– नौ दिसंबर को नाथनगर में रेलवे पटरी के किनारे बम विस्फोट में कचरा चुनने वाले की मौत हो गयी थी।
– 13 दिसंबर को चंपानगर स्थित मकदूम साह दरगाह के पास बम विस्फोट में सात साल के बच्चे की मौत।
– 28 नवंबर को जगदीशपुर के सैदपुर में बम बनाते समय विस्फोट में तातारपुर का धर्मेंद्र गंभीर हो गया था।
– नौ जून 2020 को बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुंबगंज में बम बनाने के दौरान विस्फोट में बिसू यादव की मौत हो गयी थी।
– 17 जुलाई 2018 को बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर में बम बनाने बनाने के दौरान विस्फोट में युवक जख्मी हो गया था।
– 11 दिसंबर 2017 को मोजाहिदपुर के हुसैनपुर में बम बनाने के दौरान सामीर खान नाम का युवक जख्मी हो गया था

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet