बिहपुर। नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ने शुक्रवार को बिहपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ सतीश कुमार एवं सीओ बलिराम प्रसाद मौजूद थे। एसडीओ के निरीक्षण के दौरान दोनों कार्यालयों के कुछ कर्मी अनुपस्थित मिले।

जिनको लेकर एसडीओ ने कहा कि अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा। उसके बाद कुछ योजनाओं जैसे कुआं जीर्णोद्धार, नलजल योजना समेत अन्य योजनाओं का रिव्यू किया। बीडीओ एवं सीओ को जरूरी दिशा निर्देश भी दिये।

सरकारी पोखर, नाला, गड्ढे के अतिक्रमण के बारे में पूछने पर बताया कि सरकारी पोखर, नाला, गड्ढे आदि को अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में काम चल रहा है। सरकार की जितनी भी महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। उस पर उचित कार्रवाई की जा रही है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी राजनीति प्रसाद ने अंचल व प्रखंड कार्यालय में आनेवाली कुछ समस्याओं के बारे में बताया। इस पर एसडीओ ने समस्या निदान का भरोसा दिलाया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *