नए साल का पहला दिन पौष कृष्ण चतुर्दशी तिथि से शुरू होगा। कन्या लग्न, मूल नक्षत्र त्रिकोण में शनिवार के दिन से साल की शुरुआत हो रही है। पंडितों के अनुसार चंद्रमा धनु राशि में पहले दिन होगा। साथ ही सूर्य धनु और बुध मकर राशि में भ्रमण करेंगे। मंगल और शनि अपनी स्व राशियों क्रमश: वृश्चिक और मकर में पहले से मौजूद रहेंगे। गुरु का भ्रमण शनि की राशि कुंभ में जारी रहेगा। साथ ही राहू अभी वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में गोचर करते रहेंगे। हालांकि शुक्र का भ्रमण गुरु की राशि धनु में होगा।

वर्ष 2022 में राशियों का फलित

{मेष- धनागम में बाधा, चिंतित रहेंगे। {वृषभ- रुके कार्यो के होने से चिंता दूर होगी। {मिथुन- शनि अष्टम होने से व्यक्तिगत परेशानी रहेगी। दान से निवारण होगा। {कर्क- उत्तम प्रगति का समय है। अवसर का लाभ उठाएं। {सिंह- प्रियजन के कार्य सम्पन्न होंगे। आर्थिक लाभ होगा। {कन्या- पराक्रम में वृद्धि होगी। अचल संपत्ति का विकास होगा। {तुला- वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद से बचे। {वृश्चिक- उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। रूके कार्य होंगे। धन- मानसिक-शारीरिक चिंता रहेगी, शिवार्चन करें। {मकर-अपने कार्य-कौशल को बाधाओं, विवाद से बचाएं। {कुम्भ-ज्ञान की प्रशंसा होगी, पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। {मीन-मन के अनुकूल कार्य होंगे। सफलता का उत्साह रहेगा।

वृद्धि योग से होगी शुरुआत, साल भर होते रहेंगे विकास से जुड़े काम

सूर्य-धनु, बुध-धनु, मंगल-वृश्चिक, बुध-मकर, गुरु-कुंभ, शुक्र-धनु, शनि-मकर, राहु- वृषभ और केतु-वृश्चिक राशि में रहेंगे।

राशियों पर यह रहेगा प्रभाव

पंडितों के अनुसार कन्या लग्न बुध ग्रह से संबंध रखती है। इसलिए बौद्धिक कार्यों के लिए यह दिन श्रेष्ठ है। मूल नक्षत्र के कारण वृद्धि योग रहेगा, इस दिन शुरू होने वाले कार्यों में बढ़ोतरी होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *