भागलपुर। महर्षि संतसेवी परमहंस महाराज की 102 वीं जयंती सोमवार को महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट में मनाया गया। इस दौरान अहले सुबह ध्यानाभ्यास से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सत्संग, पुष्पांजलि, भंडरा का आयोजन किया गया।

दिल्ली, गुजरात, बंगाला, रांची, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया आदि जगहों से हजारों की संख्या में अनुयायी आश्रम पहुंचे थे। इस दौरान 500 से अधिक लोगों ने दीक्षा ली।

इसके साथ संतसेवी परमहंस महाराज और संत सद्गुरू महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज की प्रतिमा के सामने पुष्पाजंलि की। इस अवसर पर पूर्णिमा के इंद्रदेव लाल दस ने 150 लोगों के बीच कंबल, टोपी, मोजा आदि ठंड कपड़ों का वितरण किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *