कड़ाके की सर्दी के चलते पटना के सभी स्‍कूलों का समय बदल दिया गया है। जिला दंडाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी कर जिले के सभी विद्यालयों का समय सुबह 9 बजे से शाम 3:30 बजे तक कर दिया है। इस समय से पहले और बाद की सभी कक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बताया गया है कि यह आदेश जिले में गिरते तापमान और विशेष रूप से सुबह के समय अधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए जारी किया गया है। जिले के सभी विद्यालयों में सुबह 9 बजे से पहले और शाम 3:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

यह आदेश 21 दिसंबर से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और सभी थानाध्यक्षों को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया गया है।

उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से ठंडक लिये मैदानी इलाकों तक पहुंची उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने बिहार में कंपकंपी ला दी है। मौसम के इस बदलाव से रव‍िवार को राज्‍य के 20 शहरों का न्यूनतम पारा दस डिग्री से भी नीचे आ गया। उत्तर और दक्षिण बिहार, कोसी क्षेत्र के सभी प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में भी भारी कमी की वजह से दिन में भी कनकनी रही।

पटना में न्यूनतम पारे में पिछले 24 घंटों में 6.6 डिग्री तक की गिरावट आई और रविवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन हो गया। राजधानी का न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री पर आ गया। गया राज्य में सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम पारा 5.3 डिग्री तक आ गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *