नारायणपुर। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बिजली व जमीन संबंधी समस्या को लेकर एक दिवसीय शिविर आयोजित होगा। जिसमें विधायक ई कुमार शैलेन्द्र द्वारा पदाधिकारी के सामने मामले का ऑन द स्पॉट निदान होगा। आशय की जानकारी बिहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी ने देते हुए कहा कि कार्यक्रम सुबह दस बजे से चार बजे तक होगा।

नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा पिछले दिनों हाजीपुर के कुशहा आश्रम में आयोजित 28वीं बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में नवगछिया उपविजेता बना। सोमवार को बिहपुर डाकबंगला परिसर में उपविजेता बनाने वाले खिलाड़ी राहुल कुमार व अंकित कुमार शर्मा, अमन कुमार, कुमार, मुकुल कुमार, मो. सैफ अली, अमित कुमार, गुलशन कुमार, अविनाश कुमार, सूरज कुमार, प्रशिक्षक घनश्याम कुमार व मैनेजर अशीष कुमार के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षक सह विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने सभी खिलाड़ियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। विधायक ने पढ़ाई के साथ खेल और खिलाड़ियों के विकास की बात कही। समारोह की अध्यक्षता राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया।a

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *