नारायणपुर। प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने जमीन व बिजली संबंधी का एक दिवसीय शिविर में शामिल हुए। शिविर में आमलोगों के गलत बिजली बिल, पता सुधार के कुल 31 मामले आये।

वहीं सीओ अजय सरकार सहित अन्य कर्मी के बीच कुल 91 मामले दाखिल खारिज, लगान निर्धारण सहित अन्य थे। विधायक के निर्देश पर ऑन द स्पॉट 18 मामले निष्पादित हुए। शेष को भी जल्द कराने का निर्देश दिया।

आम लोगों ने विधायक से हल्का कर्मचारी को प्रखंड मुख्यालय में बैठाने की मांग की। क्योंकि रायपुर मनरेगा दूर है। विधायक ने सीओ को जगह देखकर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। पेंशन संबंधी लोगों की समस्या पर बीडीओ हरिमोहन कुमार को आवश्यक निर्देश दिया।

आमजन को कोई समस्या लेकर प्रखंड, अंचल व बिजली ऑफिस में अधिक चक्कर लगाना नहीं पड़े। नहीं तो पदधिकारी पर जांच कर कार्रवाई होगी। मौके पर मंडल अध्यक्ष पवन यादव, शशिभूषण यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *