नवगछिया : नवगछिया जीरोमाइल में एक होटल में खाना खाने गई महिला के पर्स से ₹40000 गायब होने का मामला सामने आया है. घटना की बाबत महिला की शिकायत पर नवगछिया पुलिस ने होटल मालिक और उसके कर्मियों को हिरासत में ले लिया है. खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के केशवनगर पिपरा गांव की निवासी महिला वर्षा कुमारी का कहना है कि बुधवार को वह अपनी नानी और एक छोटी बच्ची के साथ खाना खाने के लिए जीरो माइल के महादेव मिष्ठान भंडार में गई.
Total Downloads: 102
खाना खाने के क्रम में उसने अपना लाल रंग का पर्स टेबल पर रख दिया था. खाना खाने के बाद वह हाथ धोने के लिए गई और वहां से जब टेबल के पास आयी तो उसका पर्स टेबल पर नहीं बल्कि होटल में ही रखें मैदा की एक बोरी के ऊपर था. महिला ने कहा कि उसने जब पर्स उठाया तो देखा कि पर्स खुला हुआ था और पर्स से एक चांदी का कटोरा और चम्मच के साथ ₹50000 गायब थे.
जब उसने होटल के संचालक को कहा तो संचालक के साथ होटल के कर्मियों ने उल्टे उस पर ही दबाव बनाना शुरू किया जिसके बाद वह वहां पर हल्ला करने लगी. जिसके बाद होटल के मालिक ने आलू की बारी के नीचे से चांदी का कटोरा और चम्मच निकाल कर उसे दिया.

जब स्थानीय लोगों ने सख्ती की तो होटल मालिक के एक कर्मी ने उसे ₹10000 दिए. लेकिन जब ₹40000 की मांग की गई तो फिर होटल मालिक आनाकानी करने लगा. महिला का कहना है कि इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करने के बाद होटल मालिक और उसके कर्मियों को हिरासत में ले लिया. मामले में नवगछिया थाने के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने कहा कि मामले में छानबीन की जा रही है.
