नवगछिया – तेतरी निवासी सीताराम शर्मा ने अपने पड़ोसियों साबो देवी अमित शर्मा और दिनेश शर्मा समेत अन्य लोगों के विरुद्ध जबरन बसो बासी घर को उजाड़ कर भगा देने, जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर ले लेने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नवगछिया पुलिस जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों को आवेदन दिया है.

सीताराम शर्मा का कहना है कि उसके पड़ोसी उसे और उसके परिवार को पुश्तैनी जमीन से बेदखल करना चाहते हैं. सीताराम शर्मा ने बुधवार को अपने पूरे परिवार के साथ नवगछिया के पुलिस पदाधिकारियों के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *