भागलपुर के सुल्तानगंज की लड़की काव्या कश्यप बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। इससे पहले काव्या ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई हिट सीरीज दिए हैं। बचपन से ही थिएटर का शौक रखने वाली काव्या कि बड़े पर्दे पर यह पहली मूवी है, जिसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहने वाली काव्या का जन्म सुल्तानगंज में हुआ था। बुधवार को काव्या अपने परिवार संग सुल्तानगंज पहुंची।

हिंदी सिनेमा बिफोर यू डाई में लीड रोल में दिखेंगी काव्या

आगामी चार फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही हिंदी मूवी बिफ़ोर यू डाई में काव्या लीड रोल में दिखेंगी। इनके अपोजिट लीड रोल में पुनीत राज शर्मा, प्रदीप चोपड़ा, मुकेश ऋषि, जरीना वहाब, मुस्ताक खान, बादशाह मोइत्रा, किरण जनजानी, रीता दत्त चक्रवर्ती रहेगी।

सेंटीमेंटल लव स्टोरी है बिफोर यू डाइ

फिल्म में काव्या राजस्थान की एक युवती की भूमिका निभा रही हैं। वह जो अपने पिता के साथ नार्थ बंगाल घूमने के लिए जाती है। वहीं वह कुलदीप नाम के लड़के से प्रेम कर बैठती है। जब लड़का प्यार का इजहार करता है तो काव्या पीछे हट जाती है। यहीं से फिल्म के लव स्टोरी की शुरुआत होती है।

कैंसर पीड़ितों पर आधारित है फिल्म

एक्ट्रेस काव्या कश्यप ने बताया कि इस फिल्म का मोटो कैंसर पीड़ितों पर आधारित है। ये एक लव स्टोरी है, जिसमें दिखाया गया है कि कैंसर पीड़ित लड़की के लिए लड़का किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार रहता है।चार फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे पर यह फिल्म रिलीज होगी।

फिल्म के डायरेक्टर शुभेंदु राज घोष और प्रोड्यूसर प्रदीप चोपड़ा है।

बचपन से रहा है थिएटर का शौक

काव्या के पिता एस्ट्रोलाजर संजय कश्यप और मां एस्ट्रोलाजर अर्चना कश्यप ने बताया कि काव्या को बचपन से ही थिएटर का शौक रहा है। उसके बाद 2015 से उन्होंने थिएटर आर्टिस्ट के रूप में कैरियर की शुरुआत की। जी फ़ाइव के प्रसिद्ध वेब सीरीज लाल बाजार में भी काव्या काम कर चुकी हैं।

इसके अलावा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के तहत कई क्षेत्रों का इन्होंने मंचन किया। भारत रंग महोत्सव में भी काव्या ने हिस्सा लिया था। काव्या कोलकत्ता विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है।

बेहतरीन अभिनेत्री हैं काव्या : लोगों ने कहा कि काव्‍या कश्‍यप बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उम्‍मीद जताई फ‍िल्‍म दुनिया का नाम वह रोशन करेंगी। भागलपुर जिले को भी इससे प्रसिद्ध‍ि मिलेगी।

फिल्म में जुबीन नौटियाल का गीत हम तेरे हम तेरे हो गए में काव्या के किरदार को 4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। बिफोर यू डाई फिल्म के गीत जोरदार हैं और इसमें काव्या फिट बैठती नजर आ रहीं हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *