कटिहार : बलरामपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के समीप तीन हथियारबंद अपराधियों ने स्थानीय भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद संजीव मिश्रा को गोली मार जख्मी कर दिया। घायल को प्रखंडं मुख्यालय तेलता स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। चिकित्स्कों ने स्थिति गंभीर देख पूर्णिया रेफर कर दिया। अपराधियों ने पूर्व जिप सदस्य पर जानलेवा हमला करते हुए पेट में गोली मार दी। जख्मी को पूर्णिया के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
Total Downloads: 102
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व जिप सदस्य संजीव मिश्रा गुरूवार को निवर्तमान एमएलसी अशोक अग्रवाल के एक कार्यक्रम में शामिल होने कदवा प्रखंड के बलिया बेलौन गए हुए थे। चारपहिया वाहन से वापस तेलता लौटने के क्रम में आदमपुर गांव के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने गाड़ी रोक पूर्व जिप सदस्य पर गोली चला दी। वाहन चला रहे कमरा पंचायत के मुखिया नूर आलम पर अपराधियों ने पिस्टल तान दिया।
मुखिया ने तत्परता दिखाते हुए तेज गति से वाहन चलाते हुए तेलता पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कुछ दूर तक अपराधियों का पीछा भी किया। घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष रज्जाक खां एवं तेलता ओपी अध्यक्ष प्रहलाद कुमार मौके पर पहुंचे।

भाजपा की बैठक में प्रभारी को दी गई कार्यक्रम की जानकारी
सेमापुर भाजपा मंडल कार्यसमिति की एक बैठक सेमापुर कार्यालय में की गयी। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राम ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा मंडल के संगठनात्मक मजबूती के साथ अगामी सेमापुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए रुप रेखा तैयार करना व प्रभारी नियुक्त करना था। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी की नियुक्ति की गई। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि अगामी 11 फरवरी समर्पण दिवस, छह अप्रैल स्थापना दिवस, 23 जून बलिदान दिवस, 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, छह दिसंबर समरसता दिवस एवं 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
इसके लिए सभी कार्यक्रम के प्रभारी को अपने-अपने कार्यक्रम के बारे में जानकारी भी दी गई। साथ ही कार्यक्रम का आयोजन कैसे किया जाएगा। इसकी रुप रेखा भी तैयार की गयी। बैठक में सेमापुर मंडल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप, जिला मंत्री शांति जायसवाल, जिला मंत्री रवि आजाद, शीला देवी, जयप्रकाश यादव, भगवान प्रसाद चौधरी, संतोष भगत, धर्मेंद्र ङ्क्षसह, आनंद जायसवाल, ज्योतिष, मनीष कुशवाहा आदि मौजूद थे
इनपुट : जागरण
