नारायणपुर। प्रखंड के भवानीपुर गांव निवासी रामानंद सिंह ने जमीन विवाद को लेकर गांव के चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाना अध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि रामानंद सिंह ने गांव के ही बबलू सिंह, मंटन सिंह, टीपू सिंह, मयंक सिंह को आरोपी बनाया है। मामले की जांच की जा रही है।
Total Downloads: 102
नारायणपुर। बीरबन्ना गांव से शुक्रवार को शराब के साथ तीन लोगों को भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति सहरसा जिला के मथुरापुर का गोपाल और वीरबन्ना का सुभाष यादव और मो. रुस्तम है। तीनों मिलकर शराब पी रहे थे। तीनों को पीएचसी में जांच कराकर प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भागलपुर जेल भेजा गया। साथ में देसी शराब बरामद की गयी।
नारायणपुर। मधुरापुर बाजार से शादी की नीयत से अपहृत महिला को भवानीपुर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। थाना अध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि महिला मधुरापुर के किराना व्यवसायी की पत्नी है जो 25 नवंबर को घर से चली गई थी। पति ने इस बाबत प्राथमिकी दर्ज करायी थी। महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।

