नवगछिया : लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन द्वारा क्रिसमस डे के अवसर पर पार्वती-वाटिका (बाल भारती गौशाला रोड के बगल में) में लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत शिव कुमार पंसारी की स्मृति में पौधारोपण का कार्य प्रातः 7 बजे किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर सभी सदस्यों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जिसकी शुरुआत लायन अध्यक्ष कमलेश कुमार अग्रवाल द्वारा विश्व शांति प्रार्थना के साथ की।जॉन चेयरपर्सन लायन पवन कुमार सर्राफ ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवंगत पूर्व अध्यक्ष के कार्यकलापों की विशेषता सबों की बीच साझा की साथ ही सभी सदस्यों में ऊर्जा का संचार भरते हुए क्लब को ओर अधिक ऊंचाई की ओर अग्रसर हेतु ध्यान आकृष्ट किया।

कई आगामी कार्यक्रम पर भी विस्तृत जानकारी महोदय द्वारा कार्यक्रम स्थल पर रखी गई।जिसके तहत 28 -12 -2021 को विद्यालय में छात्र प्रेरणा शिविर आयोजित होने की बात कही गई।इस शिविर की मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ०बी०एल०चौधरी जी होंगे। तद्पश्चात लायन अजय रूंगटा जी ने सभी सदस्यों को इस शुभ कार्य हेतु धन्यवाद देते हुए। आगे यूं ही अपनी के अपने कर्तव्य हेतु जागरूक रहने की अपील की।

जिससे क्लब अपने जिम्मेवारी के अनुसार हर सम्भव कार्य को आयोजित कर सामाजिक एकता व सद्भाव बनाते हुए जरूरतमंद की सेवा में सहयोग कर सके। आज के पर्यावरण संरक्षण के इस विशेष कार्यक्रम पौधरोपण में क्लब के जॉन चेयरपर्सन डॉ० ए०के०केजरीवाल, उपाध्यक्ष लायन बिनोद कुमार केजरीवाल, लायन बिनोद खंडेलवाल, लायन मोहन लाल चिरानियाँ, लायन नरसिंह चिरानियाँ, लायन अशोक गोपालका, लायन प्रवीण केजरीवाल, लायन भगवती पंसारी, विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सर, डी०पी०सर, लायन सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा, लायन कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार चिरानियाँ सहित कई शिक्षक सहित गणमान्यजन की उपस्थिति रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *