नवगछिया। भगवती क्रिकेट क्लब टी 20 टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कटिहार बनाम नवगछिया के बीच खेला गया। नवगछिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाये। नवगछिया के बल्लेबाज संतोष बब्बू ने 30 गेंदों में शानदार 42 रन बनाये, राकेश 21 रन, छोटू 28 रन, चन्दन 26 रन और अमित ने 33 रन बनाये।
Total Downloads: 101
जवाब में कटिहार की टीम महज 12 ओवर में 66 रन पर ही ऑलआउट हो गई। कटिहार के बल्लेबाज रवि 40 रन अंकित 13 रन को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी टिक न सका। नवगछिया के गेंदबाज संतोष बब्बू ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिये। सोनू, राकेश और रिक्की को दो-दो विकेट मिले।
शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने पर संतोष बब्बू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भाजयुमो जिला संयोजक आशुतोष कुमार उर्फ छप्पन सिंह मोनू ने दिया। मैच के उद्घाटनकर्ता मुख्य अतिथि भाजपा नेता व पूर्व सांसद अनिल प्रसाद यादव, मुरली पंचायत के मुखिया प्रदीप मंडल ने किया। उनके साथ भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बरुन सिंह, अशोक सिंह, शैलेन्द्र मिश्र, लालू ठाकुर, बिनोद मंडल, अमन सिंह निक्की, विश्वजीत झा मौजूद थे। निर्णायक में अकरम अली और रवि थे। कॉमेंट्री में ललित मिश्रा और बादल, स्कोरर में शिवम सिंह थे।

