पटन समेत बिहार में दक्षिणी-पुरवैया हवा चलने अाैर पश्चिती विक्षाेभ की वजह से एक साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बनने से माैसम के मिजाज में तब्दीली हुई है। बदले हुए माैसम से पटना, भागलपुर समेत कई हिस्साें में बादल छाए रहे। खिली हुई धूप नहीं निकली। शाम में हवा चलने से ठंड का अहसास हुअा। रविवार काे गया सूबे में सबसे ज्यादा सर्द रहा। यहां का न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री लुढ़क कर 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पटना का न्यूनतम पारा 2 डिग्री बढ़ा अाैर 11.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। भागलपुर में अधिकतम पारा 23.8 और न्यूनतम 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। गया के बाद भागलपुर सूबे में ज्यादा ठंडा रहा।
पटना अाैर गया का अधिकतम पारा 24.6 रहा। सबसे ज्यादा न्यूनतम पारा मुजफ्फरपुर का 15.2 दर्ज किया गया। शनिवार काे यहां न्यूनतम पारा 14.8 था। सूबे में सबसे कम अधिकतम पारा बाल्मिकीनगर में 19.9 डिग्री से. रिकाॅर्ड किया गया। शनिवार काे यहां का अधिकतम पारा 21 डिग्री से. था। माैसम कार्यालय के अनुसार, रविवार काे बिहार का अाैसत न्यूनतम पारा 11 से 13 जबकि अाैसत अधिकतम पारा 23 से 25 डिग्री रहा। वहीं पूर्णिया का अधिकतम पारा 24.9 व न्यूनतम पारा 12 डिग्री रहा। गया में घना कुहासा था। यहां की विजिबलिटी 400 मीटर थी जबकि पटना की विजिबलिटी 800 मीटर थी।
सिक्किम में बर्फबारी में फंसे एक हजार सैलानी
सिलिगुड़ी | भारी बर्फबारी की वजह से सिक्किम में चांगू झील के पास एक हजार से ज्यादा पर्यटक फंस गए हैं। सेना ने इनकाे अपने कैम्प के अलावा सुरक्षित स्थानाें पर पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भारी बर्फबारी की वजह से शनिवार को जवाहर लाल नेहरू रोड बंद हो गया है जिससे सैकड़ों पर्यटक चांगू झील के पास फंस गए हैं। सेना ने उन्हें बचाया और अपने शिविरों में रहने की जगह दी।

ठिठुरन का होगा अहसास
माैसमविदाें के अनुसार माैसम में हुए बदलाव की वजह से साेमवार से अाकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। इस वजह से अधिकतम तापमान में कमी अाएगी जिससे ठिठुरन का अहसास हाेगा। कई जिलाें में शीतलहर के हालात भी बन सकते हैं। 28 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सें में बारिश होगी। 29 दिसंबर को गरज के साथ बारिश हाेगी। इससे कनकनी बढ़ेगी। यह हालात 30 दिसंबर तक रह सकते हैं।

