नवगछिया : नवगछिया एनएच-31 बनारसी लाल सराफ कॉलेज रोड के पास ट्रांसपोर्ट से गोदरेज से 48 हजार की हुई चोरी का मामला प्रकाश में आया है। न्यू इलाहाबाद कानपुर ट्रांसपोर्ट में देर रात चोरों ने शटर का ताला काटकर चोरी को अंजाम दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
ट्रांसपोर्ट के मालिक मुन्ना साह ने बताया कि रात में काम खत्म कर वह घर चले गए थे, जब सुबह आए तो देखा कि शटर का ताला कटा हुआ है और शटर आधा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज गायब था।
काफी खोजबीन करने के बाद कॉलेज रोड के बगल में बगीचा में गोदरेज फेंका हुआ पाया गया। मुन्ना साह ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस उल्टा उन्हीं ही से सवाल जवाब करने लगी ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
