भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले में नशेड़ियों को गांजा पीने से मना किया तो एक युवक को महंगा पड़ गया। नशेड़ियों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर फरार हो गया। गंभीर हालत में मौके पर स्थानीय ग्रामीणों और परिवार वालों ने मिलकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
Total Downloads: 101
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बबरगंज थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज के निवासी राकेश कुमार के जमीन पर कुछ युवक ने गांजा पी रहे थे। इसका विरोध करने पर करीब आधा दर्जन से अधिक नशेड़ियों ने राकेश को पकड़कर जमकर मारपीट की। इससे वह बेहोश हो गए।
आननफानन में परिजन ने उसे नशेड़ियों के हांथो से छुड़ा कर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उनका उपचार हो रहा है। हालांकि, परिजन तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमेशा इस इलाके में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। डर से कोई भी अपना मुंह नहीं खोलता है। घटना के बाद से इलाके में पुलिस गश्त कर रही है।

