नवगछिया | नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के कार्यालय में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी हुई। इसमें एसडीपीओ ने 2021 के लंबित केस के निपटारे में गति लाने के निर्देश दिए। एसडीपीओ ने सभी थानेदारों से कहा, ज्यादातर वारदातों में देखा जा रहा है कि भूमि विवाद में घटना हाे रही है।
Total Downloads: 337
ऐसे में थाने में जनता दरबार लगाकर थानेदार भूमि विवाद से जुड़े मामले का निपटारा करें। ज्यादा जटिल मामला होने पर अनुमंडल पदाधिकारी के पास उसे फाॅरवर्ड करें।
शराब बरामदगी के मामले में फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने का निर्देश भी पुलिसकर्मियों को दिया। उन्होंने कहा, ठंड का मौसम है। लोग आराम से सोते हैं, इसलिए चोरी की घटनाओं में इन दिनों बढ़ोतरी होती है। पुलिस रात्रि गश्ती पर विशेष ध्यान दें।

