नवगछिया। नवगछिया कटिहार बरौनी के बीच चलने वाली कई ट्रेनें इन दिनों कोहरे एवं ठंड के कारण विलंब से चल रही हैं। साथ ही सवारी गाड़ी भी रद्द की गयी है। जानकारी के अनुसार सोनपुर से कटिहार जाने वाली 03368 सवारी गाड़ी शनिवार को रद्द रही।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 329
वहीं इस गाड़ी के रद्द होने के साथ-साथ अवध असम एक्सप्रेस जो लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाती है वह 3 घंटा 9 मिनट विलंब रही। राजधानी भी लगभग डेढ़ घंटा विलंब रही जो दिल्ली से चलकर डिब्रूगढ़ को जाती है। वह एक घंटा 40 मिनट विलंब से नवगछिया पहुंची।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
